उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पिपरिया को दी करोड़ों रुपये के विकास कार्याें की सौगत

रायपुर, 30 अक्टूबर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज बुधवार काे दीपावली के शुभ अवसर पर जन आकाक्षांओं के अनुरूप सात करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये की लागत से 44 विकास मूलक कार्यों की सौगात दी। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पिपरिया नगर पंचायत को 4 करोड़ 46 लाख 60 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 43 अलग-अलग विकास मूलक कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्याे में सीसी रोड़, सामुदायिक भवन, बाउन्ड्रीबाल निर्माण कार्य, आरसीसी नाली निर्माण, पाथवे निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, एलईडी स्ट्रीट लाईट, मंच निर्माण सहित विभिन्न निर्माण कार्य शामिल है। इसके साथ ही 2 करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया। 

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ये सभी निर्माण कार्य पिपरिया क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा और क्षेत्र के समग्र विकास को बढ़ावा देंगे। उन्होंने बताया कि यह परियोजनाएं नगर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर का समुचित विकास करना है और जनता की जरूरतों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना है। पिपरिया नगर पंचायत के ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।  

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। पिपरिया में शुरू किए जा रहे ये कार्य यहां की जनता के जीवन स्तर को सुधारने में मील का पत्थर साबित होंगे। इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि होगी बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। हमारी कोशिश है कि हर व्यक्ति को बेहतर सड़के, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि क्षेत्र का भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि पिपरिया के विकास के लिए यह केवल शुरुआत है। हमारा लक्ष्य है कि यहां के लोगों को हर संभव सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो। ये विकास कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे। हम चाहते हैं कि पिपरिया का हर नागरिक गर्व महसूस करे और इस क्षेत्र को एक नया स्वरूप मिले। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्की अग्रवाल, सहित जनप्रतिनिधि एम, पार्षदगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping