गांजा तस्करी कर रहे तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। रायपुर में मंदिरहसौद थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने रव‍िवार को लग्जरी गाड़ियों से गांजा तस्करी कर रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 165 किलों गांजा बरामद किया है जिसकी कीमत 24.75 लाख रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।  

उल्‍लेखनीय है कि मंदिरहसौद पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से महासमुंद होते हुए रायपुर की ओर गांजे की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसके बाद थाना मंदिरहसौद पुलिस ने नाकाबंदी की और महासमुंद की ओर से आ रही संदिग्ध गाड़ियों को रोककर तलाशी ली। एक्सयूवी 500 (सीजी 13 एस 0999) और थार (सीजी 04 पीएफ 6897) वाहनों से 165 किलो गांजा बरामद किया गया।  

जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिराफ्तार किया है, जिनमें से एक भूपेंद्र कुमार देवदास ( उम्र 33 वर्ष) राजनांदगांव और अन्य दो वसीम अहमद (उम्र 29 वर्ष) , शहजाद खान (उम्र 30 वर्ष) राजस्थान के रहने वाले है। इन तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन तस्करों के पास से 165 किलोग्राम गांजा, एक एक्‍सयूवी 500 कार क्रमांक सीजी 13 एस 0999 और एक थार कार सीजी 04 पीएफ 6897 जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत 54.75 लाख रुपये है।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping